ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर की उड़ान पर लगाई गई रोक, जानें क्या है वजह

इंडियन आर्मी ने ध्रुव हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने पर अचानक से रोक लगा दी। दरअसल, मुंबई में बीते 8 मार्च…

इंडियन आर्मी ने ध्रुव हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने पर अचानक से रोक लगा दी। दरअसल, मुंबई में बीते 8 मार्च को भारतीय सुरक्षा बलों का हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस दुर्घटना की वजह अब तक पता नहीं लगाई जा सकी है। मिली जानकारी के अनुसार जब तक इस दुर्घटना की असल वजह नही पता चलती, तब तक के लिए इस पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

ALH-Dhruv-Indian-navy

बता दें, बीते दिनों मुंबई से भारतीय नौसेना ने ALH ध्रुव से उड़ान शुरू की थी, लेकिन फिर अचानक से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की स्थिति बन आई। हालांकि ऐसे में सवार जवानों के ऊपर कोई आंच नही आई। वहीं नौसेना ने घटना की जांच करने के आदेश दे दिए है। सेना के तीनों अंगों के लिहाज से हेलीकॉप्टर मिशन में एएलएच ध्रुव खासा महत्व रखता है। वहीं एचएएल के अधिकारियों का मानना है कि कंपनी ने सुरक्षा की दृष्टि से ये मुनासिब कदम उठाया है। साथ ही ये सुनिश्चित करने के लिए ग्राहकों के साथ एकजुट होकर काम किया जा रहा है, जिससे एक बार फिर से हेलीकॉप्टर उड़ान भर सके।

1984 में इसे डिजाइन किया गया था

बता दें कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (ALH) ध्रुव को नवंबर 1984 में डिजाइन किया था। वहीं ध्रुव साल 2002 में सेवा में आया। इसे खासतौर पर आर्म्ड और नागरिक दोनों की जरूरतों को पूरा रखने के लिए डिजाइन किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें कुल 12 लोग बैठ सकते हैं। बता दें, कि इसे दो पायलट उड़ाते हैं। आपको जानकार यह दिलचस्प लगेगा कि ये 290 किमी प्रति घंटे की अच्छी खासी स्पीड से चलता है और साथ ही ये 625 किमी तक की ऊंचाई तक उड़ान भरने की क्षमता रखता है।

Related post

चीन के प्रति भारत ने रखा बड़ा दिल, डूबे जहाज की तलाश के लिए नेवी ने भेजा विमान

चीन के प्रति भारत ने रखा बड़ा दिल, डूबे…

चीन ने हिंद महासागर में डूबे चीनी जहाज और उसमें सवार 39 लोगों का पता लगाने में भारत की मदद मांगी…
नौसेना को मिलेंगे एडवॉन्स वर्जन के 60 हेलीकॉप्टर, जानें क्या होगी इसकी विशेषता

नौसेना को मिलेंगे एडवॉन्स वर्जन के 60 हेलीकॉप्टर, जानें…

केंद्र सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए 60 मरीन यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीदने का आदेश दिया है। ये हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड…
भारतीय नौसेना का हेलिकॉप्टर मुंबई तट के पास दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीनों सदस्य सुरक्षित

भारतीय नौसेना का हेलिकॉप्टर मुंबई तट के पास दुर्घटनाग्रस्त,…

मुंबई में नौसेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बताए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *