कनाडा, अमेरिका, दुबई… NIA ने तैयार की 19 खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट, संपत्ति होगी जब्त

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मारे जाने के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी है।…

खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मारे जाने के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी है। इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब में आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए खालिस्तान आतंकियों की नई लिस्ट बनाई है। अब सरकार उनके आर्थिक स्रोतों को बंद करने पर काम कर रही है। इस सूची में कई ऐसे लोग शामिल हैं जो विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। भगोड़े खालिस्तान आतंकियों की यह नई सूची एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त होने के बाद तैयार की गई है।

एनआईए सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान और अन्य देशों में रहने वाले भगोड़े खालिस्तानियों की भारत में सभी संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इन संपत्तियों को यूएपीए की धारा 33(5) के तहत जब्त किया जाएगा। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, यह सूची उन 19 खालिस्तानी आतंकियों की तैयार की गई है जो विदेश में रहकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। इस लिस्ट में इन खालिस्तानी आतंकियों के नाम शामिल हैं.

1. परमजीत सिंह पम्मा- यूके
2. वाधवा सिंह (बब्बर चाचा) – पाकिस्तान
3. कुलवंत सिंह मुथड़ा- यूके
4. जय धालीवाल-यूएसए
5. सुखपाल सिंह-यूके
6. हरप्रीत सिंह (राणा सिंह) – यू.एस
7. सरबजीत सिंह बेनूर – यूके
8. कुलवंत सिंह (कांता) – यूके
9. हरजाप सिंह (जप्पी सिंह) यू.एस
10. रणजीत सिंह नीता – पाकिस्तान
11. गुरमीत सिंह (बग्गा बाबा)
12. गुरप्रीत सिंह (विद्रोही) – यूके
13. जसमीत सिंह हकीमज़ादा – दुबई (ड्रग तस्कर)
14. गुरजंत सिंह ढिल्लों- ऑस्ट्रेलिया
15. लखबीर सिंह रोडे- कनाडा
16. अमरदीप सिंह पुरेवाल- यू.एस
17. जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा
18. दुपिंदर जीत- ब्रिटेन
19. एस. हिम्मत सिंह- यू.एस

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *