कोरोना ने ली एक और सुपरस्टार की जान, साउथ के दिग्गज एक्टर विजयकांत का निधन; PM मोदी ने प्रकट की संवेदना

 साउथ के दिग्गज एक्टर विजयकांत का निधन- अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का आज सुबह चेन्नई के एक अस्पताल…

 साउथ के दिग्गज एक्टर विजयकांत का निधन- अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का आज सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके निधन के बाद पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर छा गई। उनके पार्थिव शरीर को उनके विरुगमबक्कम स्थित घर से कोयम्बेडु में डीएमडीके कार्यालय ले जाया गया। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टैलिन चेन्नई में डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत के आवास पहुंचे।

उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।” वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

विजयकांत का राजनीतिक करियर

साउथ के दिग्गज एक्टर विजयकांत का निधन- अभिनेता और राजनेता विजयकांत का पूरा नाम नारायणन विजयराज अलगारस्वामी था। वे तमिल सिनेमा में 1980 और 1990 के दशक में बड़ा नाम रहे थे। वह 2011 से लेकर 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। राजनीति में प्रवेश करने से पहले विजयकांत एक सफल अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। विजयकांत तमिलनाडु विधानसभा के वर्तमान डीएमडीके अध्यक्ष भी थे।

विजयकांत का फिल्मी करियर

विजयकांत ने अपने करियर की शुरुआत 1979 में की थी। उन्हें 1991 में आई एक फिल्म ‘कैप्टन प्रभाकरण’ से कैप्टन का तमगा उन्हें दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी और देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोइंग में काफी उछाल आता गया। उन्होंने अपने करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *