मशहूर पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, रोते हुए बोलीं- अब मैं वहां कभी नहीं दिखूंगी

मशहूर पहलवान साक्षी मलिक- भारत को ओलिंपिक में मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर…

मशहूर पहलवान साक्षी मलिक

मशहूर पहलवान साक्षी मलिक- भारत को ओलिंपिक में मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उस वक्त साक्षी मलिक रो पड़ीं। साक्षी ने कहा- मैं एक बात कहना चाहती हूं कि लड़ो और दिल से लड़ो। लेकिन अगर अध्यक्ष बृजभूषण सिंह जैसा कोई व्यक्ति, जो उनका सहयोगी है, उनका बिजनेस पार्टनर है, अगर इस फेडरेशन में रहेगा इसलिए मैंने रेसलिंग छोड़ दी। आज के बाद मैं वहां कभी नहीं दिखूंगी। सभी देशवासियों को धन्यवाद। जिन्होंने आज तक मेरा साथ दिया है और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

दुनिया भर में देश का मान बढ़ाने वाली साक्षी मलिक ने संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह घोषणा की है। संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इसके बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया की अगुवाई में कई नेताओं ने करीब डेढ़ महीने तक जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ की कमेटी को भंग कर दिया।

कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हुआ था चुनाव

कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव हुए। इसमें संजय सिंह ने बाजी मारी। वाराणसी के रहने वाले संजय सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी अनिता श्योराना को हराया। संजय सिंह 2008 से कुश्ती से जुड़े हैं। 2009 में जब बृजभूषण यूपी रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने तो संजय उपाध्यक्ष थे।

रियो ओलंपिक में जीता था कांस्य

साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। लक्षी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियनशिप में भी मेडल जीते हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *