फिल्म ‘जवान’ का एक और धमाका, बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म

फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘जवान का बेसब्री से इंतजार…

जवान

फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ को लेकर भी फिल्म फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म ‘जवान’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे शाहरुख खान के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो ‘जवान’ दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ जर्मनी के लियोनबर्ग की आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज होगी। यह आईमैक्स 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लंबी है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन माना जाता है। यह स्क्रीन सामान्य स्क्रीन से कई गुना बड़ी है।

‘जवान’ होगी पहली भारतीय फिल्म

दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन 6 दिसंबर 2022 को स्थापित की गई थी। इस स्क्रीन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। अब शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर ‘जवान’ इस स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। फिल्म ‘जवान’ में नयनतारा शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। नयनतारा और शाहरुख खान पहली बार एक साथ नजर आएंगे। लोग इस जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि यह तमिल सुपरस्टार नयनतारा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।

Related post

देशभर में फिल्म ‘जवान’ का क्रेज, कई शहरों में शो सुबह 5 बजे होगा शुरू, इतने हुए एडवांस बुकिंग

देशभर में फिल्म ‘जवान’ का क्रेज, कई शहरों में…

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर लोगों में उत्साह चरम सीमा पर है। ‘जवान’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद एडवांस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *