भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, टेस्ट मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका लौटा भारत का यह खूंखार खिलाड़ी

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम इंडिया से…

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, टेस्ट मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका लौटा भारत का यह खूंखार खिलाड़ी

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम इंडिया से वापस जुड़ गए हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि फैमिली इमरजेंसी के चलते विराट कोहली घर लौट गए हैं। लेकिन इस खबर की सच्चाई अब सामने आ गई है। दरअसल, विराट किसी फैमिली इमरजेंसी के लिए नहीं गए थे, बल्कि ये एक प्लांड ट्रिप थी। कोहली ने पहले ही इस ट्रिप की खबर BCCI को दे रखी थी। हालांकि, वह वापस अब टीम के साथ जुड़ गए हैं।

विराट कोहली को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि एक फैमिली इमरजेंसी के लिए उन्हें अचानक घर लौटना पड़ा है। लेकिन इस बात को अब साफ कर दिया गया है कि कोहली कोई फैमिली इमरजेंसी के चलते नहीं बल्कि एक प्लान्ड ट्रिप पर लंदन गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI अधिकारी ने बताया कि, “विराट कोहली इंस्ट्रा स्क्वाड मैच नहीं खेलने वाले थे। उनके इस प्लान और शेड्यूल के बारे में टीम मैनेजमेंट को पहले से ही जानकारी थी। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, जिसके लिए वह रातों रात गए हो और ना ही कोई फैमिली इमरजेंसी थी।”

अधिकारी ने बताया कि जिस खिलाड़ी के नाम की चर्चा हौ रही है, वह विराट कोहली हैं। इस तरह की चीजों की जब बात आती है, तो पहले से ही उनकी हर चीज तय होती है। पहले ही उनकी लंदन ट्रिप के बारे में बता दिया गया था एवं वह प्लानिंग के साथ वहां गए थे।

कोहली ने तीन दिन तक किया था अभ्यास

बता दें कि लंदन रवाना होने से पहले विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में तीन दिन ट्रेनिंग की थी और उन्होंने इसी के बाद टीम का साथ छोड़ा था। 15 दिसंबर को विराट कोहली सबसे पहले टीम के साथ साउथ अफ्रीका पहुंचे थे। तीन दिन तक प्रैक्टिस करने के बाद वह 19 दिसंबर को लंदन के लिए रवाना हुए थे।

क्या रहा है भारत का रिकॉर्ड

बता दें कि, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। 26 दिसंबर से पहला टेस्ट शुरू होगा, जो सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। विराट कोहली ने इस मैदान पर आज तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम एक शतक भी है। विराट ने इस मैदान पर 153 रन की शतकीय पारी खेली है। वहीं उन्होंने 2 मैचों में 58.13 के औसत से 211 रन बनाए हैं। ऐसे में विराट के बल्ले से सेंचुरियन टेस्ट में एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *