जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर हुए ‘धड़क 2’ से रिप्लेस! जानिए किसकी होगी एंट्री

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना फिल्मी डेब्यू करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से की थी। फिल्म में जाह्नवी…

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना फिल्मी डेब्यू करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से की थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आए थे। वहीं अब इसे लेकर बड़ी खबर सुनने में आ रही है। खबर के मुताबिक फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है और इस बार फिल्म में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर रिप्लेस होंगे।

बॉलीवुड की फिल्म धड़क साल 2018 में रिलीज की गई थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म 2016 की मराठी फिल्म ‘सैराट’ की असल में रीमेक थी। इसी के बाद से जाह्नवी एक के बाद एक फिल्में करने लगी थी। वहीं लंबे समय से दर्शक इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब इसे लेकर बड़ी खबर मिली है। इसका दूसरा पार्ट बनने वाला है। हालांकि इस फिल्म में दर्शकों को काफी बदलाव देखने को मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के दूसरे पार्ट में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर नहीं आएंगे।

Jhanvi Kapoor and Ishan Khattar
‘सैराट 2’ में ये सितारे दिखेंगे

गौरतलब है कि करण जौहर ‘धड़क’ का सीक्वल बनाने की पूरी योजना बना चुके हैं। करण ‘धड़क 2’ को नए लीडिंग जोड़े के साथ बनाने के फिराक में हैं। इसी कड़ी में इन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी को साइन किया है। हालांकि धर्मा प्रोडक्शन के एक सूत्र से जानकारी मिली है कि ‘धड़क 2’ बन रही है। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल करेंगी। इसी साल फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। हालांकि फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर ऑफिशियल जानकारी अब तक सामने नहीं आई है

करण जौहर पर लगा था नेपोटिज्म का आरोप

मनोरंजन की दुनिया ताल्लुक रखने वालों को पता होगा कि धड़क फिल्म के सैराट का हिंदी रीमेक है। वहीं आपको शायद मालूम होगा कि ये फिल्म साल 2016 में मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। करण जौहर ने जब इस फिल्म को रिलीज किया था तो उस दौरान उनके ऊपर लोगों ने नेपोटिज्म के आरोप लगाए थे। जाह्नवी और ईशान ने फिल्म में उम्दा प्रदर्शन किया था। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। धड़क फिल्म के बाद जाह्नवी दो और फिल्मों नजर आई। उन फिल्मों में ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ और ‘रूही’ है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *