मुंबई बन गया देश का सबसे महंगा शहर, जानिए और कौन-कौन से शहर हैं इस लिस्ट में

अगर भारत का सबसे महंगा शहर बोला जाए तो आपके दिमाग में किस शहर का नाम सबसे पहले आएगा? जी…

मुंबई बन गया देश का सबसे महंगा शहर

अगर भारत का सबसे महंगा शहर बोला जाए तो आपके दिमाग में किस शहर का नाम सबसे पहले आएगा? जी हां, आप चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को महंगा शहर बताएंगे। बता दें कि इनमें से मुंबई को सबसे महंगा शहर माना गया है। दरअसल, नाइट फ्रैंक इंडिया ने भारत के शहरों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसे नाइट फ्रैंक अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स नाम दिया गया है। इस रिपोर्ट के जरिए नाइट फ्रैंक ने यह बताने की कोशिश की है कि भारत का कौन सा शहर सबसे ज्यादा महंगा है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रहने के लिहाज से अहमदाबाद सबसे ज्यादा किफायती शहरों में आता है। वहीं सबसे महंगा शहर मुंबई को माना गया है। नाइट फ्रैंक इस रिपोर्ट को तैयार करने में शहर के लोगों द्वारा लिए गए होम लोन को शामिल किया है। इसमें यह देखा गया है कि कितने लोग होम लोन की ईएमआई चुका रहा है और फिर EMI को उस शहर के परिवार की एवरेज आय से डिवाइड कर फाइनल रिजल्ट दिया गया।

सबसे महंगा शहर मुंबई

इस रिपोर्ट के अनुसार सबसे महंगा शहर मुंबई को बताया गया है। इतना ही नहीं बल्कि यहां की लाइफस्टाइल पर होने वाले खर्च भी बाकी शहरों की तुलना में काफी ज्यादा है। अफॉर्डेबिलिटी इंडेक्स में हैदराबाद को देश का दूसरा सबसे ज्यादा महंगा शहर घोषित किया गया है। मुंबई में होमलोन के लिए एक व्यक्ति की औसतन अपने आय का लगभग 55 फीसदी पैसा ईएमआई में चुका देता है। इसके बाद हैदराबाद में होम लोन के लिए एक व्यक्ति की अपनी औसतन आय का लगभग 31 फीसदी पैसा होम लोन की ईएमआई में चुका देता है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली का आता है। यहां पर एक व्यक्ति अपनी औसतन आय का 30 फीसदी पैसा होम लोन की ईएमआई में चला जाता है। वहीं 28 फीसदी के साथ तमिलनाडु और बेंगलुरु इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। 26 फीसदी के साथ महाराष्ट्र का पुणे इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आता है।

इन शहरों में रहना और भी महंगा

बता दें कि पिछले एक साल में मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, पुणे, जैसे शहरों में रहना और महंगा हो गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि EMI से आय के अनुपात में 1 से 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आरबीआई ने बीते साल प्राइम लेंडिंग रेट में करीब 250 अंक का इजाफा किया था। इसके बाद कई बड़े शहरों में EMI का भार औसतन 14.4% अधिक हो गया है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *