नाइजीरिया: नाईजर नदी में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

आफ्रिकन देश नाइजीरिया में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। नाईजर नदी में नाव पलटने के कारण 100 लोगो की…

आफ्रिकन देश नाइजीरिया में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। नाईजर नदी में नाव पलटने के कारण 100 लोगो की मौत हो गई है। यह नाव विवाह समारोह से वापस लौट रही थी। पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी ने जानकारी दी कि यह हादसा नाईजर नदी में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि स्थानीय निवासी उस्मान इब्राहिम ने बताया कि यह नाव नाइजर के ईगबोती गांव से लौट रही थी, कि यह अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। उस नाव में 100 लोगो से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं की संख्या ज्यादा थी।

Nigeria: 100 dead as boat capsizes in Niger river, search operation continues

कुछ घंटो बाद हादसा के बारे में पता चला

हादसा के कुछ घंटों के बाद इसके बारे में जानकारी मिली। हादसे के बारे में पता चलते ही अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। अभी लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आवागमन के लिए नावों का ही उपयोग

अफ्रीका के गरीब देशो में नाइजारिया का भी नाम आता है। मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नाइजीरिया के दूरस्थ क्षेत्र में इस तरह की नाव दुर्घटना होना आम बात है। सड़कें खराब होने के कारण आवागमन और ट्रांसपोर्टेशन के लिए नावों का ही इस्तेमाल किया जाता है। मई महीने में नाइजीरिया के सोकोतो राज्य में भी नाव पलटने की घटना हुई थी, जिसमें 15 बच्चों ने जान गवांई थी। साल 2022 में नाइजीरिया के अनम्बरा राज्य में बाढ आने के कारण उफनती नदी में नाव पलट गई थी। इस हादसे में 76 लोगों की मौत हुई थी।

Related post

नाइजीरिया का यह शख्स चप्पल से सुंदर आर्ट बनाकर…

नाइजीरिया जो कि आफ्रिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है वही का एक शख्स अभी काफी चर्चा में है सोशियल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *