- ख़बरें
- June 25, 2023
- No Comment
- 1 minute read
महाराष्ट्र राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी, मुंबई में तेज बारिश के चलते जलभराव की स्थिति, 2 लोगों की मौत
महाराष्ट्र राज्य में मॉनसून एक्टिव होता नजर आ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हालत पहली बारिश में…
महाराष्ट्र राज्य में मॉनसून एक्टिव होता नजर आ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हालत पहली बारिश में ही खराब होती दिख रही है। पहली बारिश ने मुंबई में ऐसा कहर मचा दिया है जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश की वजह से हालात ऐसे हैं कि गोवंडी इलाके में दो लोगों की नाले में बह जाने से मौत हो गई है।
मुंबई में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हुई है। जिसके कारण लोकल ट्रेन की यातायात पर भी असर हुई है। जलभराव की बात करें तो मुंबई के अंधेरी कुर्ला घाटकोपर सायन परेल सांताक्रुज दादर सहित कई जगह पर पानी भर गया है।
शनिवार सुबह से मुंबई में बारिश
शनिवार सुबह से मुंबई में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने मिल रही है। जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम देखने मिला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सबसे ज्यादा बारिश चेंबूर, विक्रोली, सायन, घाटकोपर, माटुंगा और दहिसर में हुई है।
5 दिनों तक महाराष्ट्र में बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग ने राज्य के लिए 24 घंटों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में मुंबई के अलावा विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र, सोलापुर, अहमदनगर, कोल्हापुर और पुणे में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों तक महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में जोरदार बारिश होने का अनुमान है।