रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी बने

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप के 21वें मैच में रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से…

रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप के 21वें मैच में रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल की। रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के के मामले शाहिद अफरीदी से आगे निकल गए हैं।

रोहित ने इस साल 51 छक्के लगाए

न्यूजीलैंड के खिलाफ कल के मैच में रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 46 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इन 4 छक्कों की मदद से रोहित एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने इस साल अब तक 51 छक्के लगाए हैं।

इस मामले में एबी डिविलियर्स नंबर वन

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने साल 2015 में वनडे में 58 छक्के लगाए। क्रिस गेल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। गेल ने साल 2019 में 56 छक्के लगाए। रोहित ने इस साल 51 छक्के लगाए हैं। ऐसा करके रोहित शाहिद अफरीदी से आगे निकल गए हैं। अफरीदी ने साल 2002 में 48 छक्के लगाए थे।

कोहली के नाम है यह रिकॉर्ड

विराट कोहली ने आईसीसी के लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा रन स्कोर कर लिए हैं। कोहली ने 3,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पछाड़ दिया है। गेल ने आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट्स में 2942 रन स्कोर किए थे। धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में किंग कोहली ने इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *