- ख़बरें
- June 15, 2023
- No Comment
- 1 minute read
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर हुई चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया
चक्रवात बिपरजॉय की तबाही के बीच शिल्पा शेट्टी के घर पर असली आपदा आ गई है। शिल्पा शेट्टी मुंबई के…
चक्रवात बिपरजॉय की तबाही के बीच शिल्पा शेट्टी के घर पर असली आपदा आ गई है। शिल्पा शेट्टी मुंबई के जुहू के सबसे पॉश इलाके में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी के समुद्र किनारे बने घर के आसपास 24 घंटे सुरक्षा रहती है। हालांकि आज बिपरजॉय के संकट के बीच शिल्पा शेट्टी के घर चोरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी के घर से लाखों की चोरी हुई है।
दो चोर समुद्र से 25 फीट की बाउंड्री वॉल लांघकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे और लाखों की चोरी कर वहां से फरार हो गए। जुहू पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 जून को शिल्पा शेट्टी के घर चोरी की घटना सामने आई थी। जुहू पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिल्पा शेट्टी के घर से चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अजय उर्फ रमेश उर्फ अजय चिट्टा (22 साल) और अर्जुन सुरेश बाबू देवेंद्र (26 साल) के रूप में की गई है। अजय पर मुंबई के अलग-अलग थानों में चोरी के 4 मामले जबकि अर्जुन पर 16 मामले दर्ज हैं।
शिल्पा शेट्टी फिलहाल लंदन टूर पर है
दोनों शिल्पा शेट्टी के घर से चोरी करने के बाद मुंबई से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले कि वे भाग पाते जुहू पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने मुंबई के नेहरूनगर विले पार्ले वेस्ट से गिरफ्तार किया है। जुहू पुलिस ने कहा कि चोरों ने शिल्पा शेट्टी के घर से क्या चुराया और कितना चुराया, अभी पता नहीं चल पाया है। शिल्पा शेट्टी फिलहाल लंदन में है और उनके मुंबई आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितनी चोरियां हुई है।