• spiritual
  • November 1, 2023
  • No Comment
  • 2 minutes read

3 नवंबर को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, वृषभ समेत इस राशि के लोग रातों-रात बन जाएंगे अमीर

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख का कारक माना जाता है। शुक्र जब भी किसी राशि में गोचर…

राशि परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख का कारक माना जाता है। शुक्र जब भी किसी राशि में गोचर करता है, तो इसका प्रभाव लोगों के धन, प्रेम और विलासिता पर पड़ता है। 3 नवंबर 2023 को शुक्र गोचर करेगा और कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद शुक्र 12 नवंबर को हस्त नक्षत्र और 24 नवंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। फिर 30 नवंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में 3 नवंबर से 30 नवंबर तक का समय कुछ राशियों के लिए खास है। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से इन चार राशि के जातकों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है।

शुक्र परिवर्तन से इस राशि वालों को होगा लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र के गोचर से वृषभ राशि वालों को जीवन में प्यार मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी और संतान सुख मिलेगा। इस दौरान व्यक्ति की प्रतिष्ठा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वृषभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी।

तुला

शुक्र गोचर के कारण तुला राशि के जातकों को अचानक बड़ा व्यापारिक लाभ मिल सकता है। कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आप सुख-सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च कर सकते हैं। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। विवाह तय हो सकता है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक

शुक्र के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आय के नए स्रोत आएंगे। करियर और बिजनेस में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। नवंबर माह में कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि

शुक्र के गोचर से मीन राशि के वैवाहिक जीवन पर असर पड़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। शुक्र का गोचर हर क्षेत्र में शुभ परिणाम लेकर आएगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *