- ख़बरें
- February 26, 2023
- No Comment
- 1 minute read
अगर भारत और चीन ने दबाव नहीं बनाया होता, तो यूक्रेन पर परमाणु हमला हो गया होता, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी सफाई
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अगर चीन…
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अगर चीन और भारत ने दबाव नहीं बनाया होता तो पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला कर चुके होते। बता दें, रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से युद्ध चल रहा है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन की यात्रा पर भी गए थे। वहीं, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन एक मार्च को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की सम्मेलन में भाग लने के लिए भारत की यात्रा पर आएंगे।
फिलहाल अमेरिकी विदेश मंत्री का एक बयान सामने आया है, जिसमें एंटनी ब्लिंकेन ने रूस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब तक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर चुके होते। उनके मुताबिक भारत और चीन शायद पुतिन को ऐसा करने से रोकते रहे और इसका असर भी देखने को मिला है। ब्लिंकेन ने कहा कि इस युद्ध पर पुतिन की प्रतिक्रिया अधिक तर्कहीन हो सकती थी। मॉस्को से बार-बार बातचीत हुई कि वे परमाणु हमले का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चिंता का विषय था।
भारत और रूस के बीच संबंध बेहतर रहे
अमेरिकी विदेश मंत्री ने आगे कहा, “हम उन सभी देशों से अपील करते हैं जिनका इन दिनों रूस पर कुछ प्रभाव है, जिसमें हम विशेषकर बात करें तो चीन और भारत देश की। भारत और चीन ने पुतिन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर अपनी बात बार-बार रखी और शांति का संदेश भी दिया। पुतिन को परमाणु हमला शुरू करने से रोकने में इन दोनों देशों का काफी असर देखा गया।” भारत और रूस के बीच दशकों से घनिष्ठ संबंध रहे हैं और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी इस बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अब भारत और अमेरिका के बीच भी चीजें अनुकूल रूप से आगे बढ़ रही हैं।