पत्नी घर का काम नहीं करती है, सिर्फ अपनी मां से बात करती रहती है, पति की इस याचिका पर कोर्ट ने सुनाया ये आदेश

मुंबई उच्च न्यायालय ने कहा कि आधुनिक समाज में घर कि जिम्मेदारियों का बोझ पति और पत्नी को समान रूप…

कोर्ट ने सुनाया ये आदेश

मुंबई उच्च न्यायालय ने कहा कि आधुनिक समाज में घर कि जिम्मेदारियों का बोझ पति और पत्नी को समान रूप से उठाना चाहिए। न्यायमूर्ति शर्मिला और न्यायमूर्ति नितिन सांबरे की खंडपीठ ने 6 सितंबर को 35 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा दायर अपील को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। दरअसल, एक शख्स ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कोर्ट में एक याचिका दायर की थी और अपनी शादी को खत्म करने की मांग की थी।

35 वर्षीय व्यक्ति ने कोर्ट से अपनी 13 साल पुरानी शादी को खत्म करने की मांग की थी। न्यायाधीशों ने कहा कि वह अपनी पत्नी के खिलाफ क्रूरता के अपने दावे को साबित नहीं कर सका है। दरअसल, शख्स ने मार्च 2018 में पारिवारिक अदालत के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें तलाक करने वाली उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी। दोनों ने 2010 में शादी की थी। व्यक्ति ने याचिका में कहा था कि उसकी पत्नी हमेशा अपनी मां के साथ फोन पर बात करते रहती है और घर का कोई काम नहीं करती। लेकिन महिला ने दावा किया कि उसे ऑफिस से लौटकर आने के बाद घर के सभी काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और जब उसने परिवार से संपर्क किया, तो उसे दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। महिला ने यह भी दावा किया कि उससे अलग रह रहे उसके पति ने कई मौके पर उसका शारीरिक शोषण भी किया है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कही ये बातें

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि आधुनिक समाज में पुरुष और महिला दोनों ही कार्यरत हैं, लेकिन पत्नी से घर की सभी काम की उम्मीद करना एक प्रतिगामी मानसिकता को दर्शाता है। घर की महिलाओं से पूरी तरह जिम्मेदारियों का बोझ उठाने की उम्मीद करने वाले पति को सकारात्मक मानसिकता से गुजरने की जरूरत है। पीठ ने आगे कहा कि वैवाहिक संबंध में पत्नी को अपने माता-पिता से अलग-थलग नहीं पड़ना चाहिए और पति को पत्नी के माता-पिता के साथ संबंध तोड़ने की उम्मीद नहीं करना चाहिए। पीठ आगे कहा कि किसी के माता-पिता के संपर्क में रहने का मतलब किसी भी तरह से दूसरे पक्ष को मानसिक पीड़ा देना नहीं माना जा सकता है।

Related post

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win the Jackpot

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win…

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win the Jackpot The Situs Spaceman Slot https://orleanshouseofpizza.com/ is the best choice for…

Советы Анны Петровой по приготовлению еды и выбору посуды

Блог Анны Петровой: где рецепты сочетаются с отличной посудой Анна Петрова, блогер и писатель, посвятила свою профессиональную деятельность кулинарии и кухонным…

Как выбрать посуду для кухни: советы и рецепты Анны…

Анна Петрова делится рецептами для каждого В этом материале речь пойдет о Анне Петровой — блогере и писателе, чьи кулинарные рецепты…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *