• spiritual
  • December 10, 2023
  • No Comment
  • 1 minute read

28 दिसंबर तक का समय मेष, वृषभ और कर्क राशियों के लिए आर्थिक रूप से भारी, वक्री बुध करेगा परेशान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध व्यापार, वाणी और बुद्धि का कारक ग्रह है। बुध जब भी राशि बदलता है या…

28 दिसंबर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध व्यापार, वाणी और बुद्धि का कारक ग्रह है। बुध जब भी राशि बदलता है या अपनी चाल बदलता है तो इसका असर लोगों के करियर, आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। दिसंबर महीने के आने वाले दिनों में बुध ग्रह की स्थिति में दो महत्वपूर्ण बदलाव होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा।

13 दिसंबर 2023 को सबसे पहले बुध धनु राशि में प्रवेश करेगा। बुध 28 दिसंबर तक वक्री रहेंगे और फिर राशि बदल लेंगे। वक्री अवस्था में बुध कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। वक्री बुध इस राशि के जातकों को धन हानि करा सकता है। इस राशि के लोगों को परिवार का विरोध भी सहना पड़ेगा। तो आइए आपको बताते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें वक्री बुध परेशान करेगा।

मेष

मेष राशि वालों को ये 15 दिन कष्ट दे सकते हैं। वक्री बुध इन लोगों को वाणी संबंधी परेशानियां दे सकता है। आप किसी से कड़वा बोल सकते हैं या कोई आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकता है। इससे आपके साथ बहस हो सकती है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को बुध के वक्री होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासकर शादीशुदा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद या मतभेद हो सकता है। स्पष्ट बोलें अन्यथा कोई गलत समझ सकता है। अप्रत्याशित खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

कर्क

कर्क राशि वालों को बुध की वक्री चाल परेशान करेगी। बीमारी के कारण परेशानी होगी। शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपके आत्मविश्वास और साहस में कमी आ सकती है, जिससे आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाई या बहन से संबंध बिगड़ सकते हैं। कानूनी झंझटों से बचें। यात्रा के दौरान भी सावधान रहें।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *