हिट एंड रन कानून: उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, राहुल गांधी बोले- शहंशाह का है नया फरमान

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प- हिट-एंड-रन केस के मामलों के लिए बने नए कानून का उत्तर…

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प- हिट-एंड-रन केस के मामलों के लिए बने नए कानून का उत्तर प्रदेश में भी बड़े वाहन चालकों ने जमकर विरोध किया। नए नियम के तहत अगर एक्सीडेंट में किसी की मौत हो जाती है और ड्राइवर फरार हो जाता है तो ऐसी दशा में उसे 10 साल की सजा के साथ-साथ भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

इस नए कानून के विरोध में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वाहन चालकों चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प की भी खबरें आई है। गोंडा में विरोध प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, दूसरी तरफ फिरोजाबाद में इस कानून के विरोध में नेशनल हाईवे जाम किया गया, जिसके चलते वाहन चालकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

शहंशाह ने सांसदों को निलंबित कर बनाया नया कानूनः राहुल

वहीं, इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- बिना प्रभावित वर्ग से चर्चा और बिना विपक्ष से संवाद के कानून बनाने की जिद लोकतंत्र की आत्मा पर निरंतर प्रहार है। जब 150 से अधिक सांसद निलंबित थे, तब संसद में शहंशाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, ड्राइवर्स के विरुद्ध एक ऐसा कानून बनाया जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं। सीमित कमाई वाले इस मेहनती वर्ग को कठोर कानूनी भट्टी में झोंकना उनकी जीवनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। साथ ही, इस कानून का दुरुपयोग संगठित भ्रष्टाचार के साथ ‘वसूली तंत्र’ को बढ़ावा दे सकता है। लोकतंत्र को चाबुक से चलाने वाली सरकार ‘शहंशाह के फरमान’ और ‘न्याय’ के बीच का फर्क भूल चुकी है।

नया कानून यात्रियों की मदद के लिए: वीके सिंह

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प- हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री जनरल वी. के. सिंह ने कहा, “यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। नया कानून यात्रियों की मदद के लिए है। पहले ड्राइवर भाग जाता था, अब एक नया कानून बना जिसमें ड्राइवर सजग रहे…।”

Related post

Эвакуатор с скорой подачей техники за 10–15 минут

Надежная перевозка автомобиля эвакуатором без каких-либо сложностей Дорожные условия непредсказуемы, и даже самый проверенный транспорт может отказать в критический момент. Эвакуаторные…

Эвакуатор с низкой платформой для машин с малым клиренсом

Эвакуатор для негабаритного транспорта с надежной фиксацией Дорожные условия непредсказуемы, и даже самый проверенный транспорт может отказать в критический момент. Услуги…

Эвакуатор для спортивных автомобилей с бережной загрузкой

Эвакуация авто, если колеса заблокированы – использование спецоборудования Жизнь в современных мегаполисах, включая Москву, обязывает водителей не только быть внимательными на…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *