- ख़बरें
- June 21, 2023
- No Comment
- 1 minute read
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः PM मोदी ने अमेरिका से दिया संदेश, कहा- योग एक विचार, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया
आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुंबकम है। इसके तहत…
आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुंबकम है। इसके तहत दिल्ली से न्यूयॉर्क तक योग के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी न्यूयॉर्क में दुनिया भर के देशों के राजनयिकों के साथ योग अभ्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका से एक वीडियो संदेश भी देशवासियों के लिए भेजा है। उन्होंने कहा है कि पूरी दुनिया में वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग किया जाएगा। योग अब ग्लोबल स्पिरिट बन चुका है। जो एक दूसरे को जोड़ता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है। आज योग ग्लोबिल स्पिरिट बन गया है। योग ने हमेशा से जोड़ने का काम किया है। हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपरा को पोषित किया है।
मोदी ने कहा कि योग के लिए कहा गया है कि कर्म में कुशलता ही योग है। आजादी के अमृतकल में ये मंत्र बहुत अहम है जब हम योग की सिद्धि तक पहुंच जाते हैं। योग के जरिए हमने कर्मयोग तक की यात्रा मुझे विश्वास है कि योग से हम अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएंगे। हमारा सामर्थ्य, हमारा मानसिक विस्तार हमारी चेतना शक्ति इसी संकल्प के साथ आप सभी को योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
https://twitter.com/i/broadcasts/1djxXloOabVxZ
देश के विभिन्न हिस्सों में योग दिवस का आयोजन
बता दें, देशभर में केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से योग दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ । इसमें केंद्र सरकार का सबसे बड़ा कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित हुआ। जिसमें एक साथ 15000 लोग योग किया। योग दिवस के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फ्रांस में योग कार्यक्रम में शिरकत कीं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के इंडिया गेट पर योग कार्यक्रम की अगुवाई की। जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समंदर के बीच आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ ही योग किया।