कृष्ण जन्म से खत्म हुई भक्तों की उत्सुकता, मथुरा में गूंजे जयकारे, देशभर में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी

पूरे देश में गुरुवार को हाथी घोड़ा पालकी…जय कन्हैया लाल की.. की ध्वनि के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। लोग…

कृष्ण जन्म

पूरे देश में गुरुवार को हाथी घोड़ा पालकी…जय कन्हैया लाल की.. की ध्वनि के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। लोग उत्साहपूर्वक भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए देशभर के मंदिरों में इकट्ठे हुए। सभी मंदिरों में अबीर-गुलाल और गायन के साथ रास गरबा की धूम देखी गई। इस मौके पर कान्हा की जन्मस्थली मथुरा समेत देशभर के कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कृष्ण के जन्म के इस भव्य अवसर को देखने के लिए लगभग 50 लाख लोग मथुरा पहुंचे। इस दौरान भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

भक्त कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए

कृष्ण जन्मोत्सव का देशभर के लोगों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता था। देश के कोने-कोने में कृष्ण भक्तों के बीच जश्न देखा जा रहा है। कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भक्त भगवान के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, दिल्ली और गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी भक्ति का माहौल बना हुआ था। रात के 12 बजते ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ और लोग उनकी भक्ति में लीन हो गए।

कश्मीर में भी जन्माष्टमी की धूम

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन की सड़कों पर हर जगह भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां दूध समेत अन्य चीजों से भगवान का अभिषेक किया गया। पूरे देश के साथ-साथ कश्मीर में भी जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने बांकबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई। जहां बच्चों को चॉकलेट और खिलौने बांटे गए।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *