- ख़बरें
- February 7, 2023
- No Comment
- 1 minute read
एक्ट्रेस कंगना ने दी चेतावनी, कहा- मैं बहुत बड़ी पागल है, घर में घुसकर मारूंगी
‘पंगा’ एक्ट्रेस कंगना रनौत लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। इनका विवादों से गहरा नाता रहा है। कंगना…
‘पंगा’ एक्ट्रेस कंगना रनौत लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। इनका विवादों से गहरा नाता रहा है। कंगना एक से बढ़कर एक फिल्में की है। वे आजकल फिर से सुर्खियों में है। इन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें इन्होंने मूवी माफिया को घर में घुसकर मारने तक की धमकी दे दी। इतना ही नहीं, इन्होंने खुद को पागल भी बताया है।
कंगना ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इसके जरिए उन्होंने काफी कुछ बयां किया है। इन्होंने मूवी माफिया को खुलेआम लताड़ा और कहा कि वो उनके घर में एंट्री लेकर मारेगी। इसके अलावा इन्होंने अपने आप को पागल भी कहा। आपको बता दें कि ये स्टेटमेंट असल में उनकी पहली स्टोरी से ताल्लुक रखती है। फैंस कंगना की पोस्ट को देखते ही समझ गए कि कंगना किसकी तरफ इशारा कर रही है। तो चलिए जानते है कंगना ने क्या कहा और वो किसके लिए ये सब कह रही है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मेरी फिक्र हो रही है, उन्हें मैं बता दूं कि मेरे इर्द-गिर्द किसी तरह की कोई छेड़खानियां नहीं हुई है और अब मुझे कोई फॉलो नही कर रहा और ना ही किसी के कैमरे की निगरानी में है। इसके आगे उन्होंने ‘गैंग चंगु मंगु’ को मैसेज दिया है- बच्चों शायद तुम्हारा पाला किसी देहाती से नही पड़ा है। समय रहते सुधर जाओ, नहीं तो घर में घुसकर मारूंगी। उन्होंने कहा कि जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।
एक्ट्रेस ने खुद के लिए ये कहा
कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि अगर वे लोग उन्हें पागल समझ रहे तो ठीक समझ रहे हैं। वे लोग सुन लें कि वो पागल है, लेकिन लोग उनके बारे में शायद ये नहीं जानते कि वो किस कदर बड़ी वाली है। बता दें, हाल ही में कंगना ने रणवीर और आलिया को भी नाम न लेकर लताड़ा था। दरअसल, पैपाराजी फोटोग्राफर को टिप देकर फोटो क्लिक करने की बात कही थी।