- ख़बरें
- July 3, 2023
- No Comment
- 2 minutes read
अगर मोदी कैबिनेट में बदलाव हुआ तो गुजरात के इन दिग्गजों का पत्ता कटने का डर
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की नई लिस्ट का ऐलान कभी भी हो सकता है। 29 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री…
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की नई लिस्ट का ऐलान कभी भी हो सकता है। 29 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई 4 घंटे की बैठक के बाद से कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई है। इससे पहले साल 2021 में मोदी कैबिनेट में बदलाव हुआ था। उस वक्त 43 मंत्रियों ने शपथ ली थी। पीएम मोदी के आवास पर हुई बैठक के बाद राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि जल्द ही मोदी कैबिनेट में विस्तार हो सकता है। नए मंत्री शपथ ले सकते । मोदी कैबिनेट की संभावित तस्वीर और नामों को लेकर भी चर्चा चल रही है।
किसे दिया जाएगा दोबारा मौका?
किसका विकेट गिरेगा और कौन एंट्री करेगा, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पिछली बार रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर जैसे मंत्रियों को हटा दिया गया था। जबकि अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू और पुरूषोत्तम रूपाला को प्रमोशन दिया गया है। ऐसे में इस बार किसे बाहर किया जाएगा और किसे दोबारा मौका दिया जाएगा, इसे लेकर चर्चा जोर–शोर से चल रही है।
पिछले विस्तार में गुजरात–उत्तर प्रदेश पर विशेष ध्यान
मोदी कैबिनेट विस्तार के इतिहास पर नजर डालें तो एक बात साफ है कि विस्तार के बाद जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां के नेताओं को तरजीह दी गई है, जबकि जिन राज्यों में चुनाव हो चुके हैं, वहां के मंत्रियों का पत्ता काट दिया गया है। पिछले विस्तार में गुजरात–उत्तर प्रदेश पर विशेष ध्यान दिया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस संभावित फेरबदल में गुजरात कोटे के कुछ मंत्रियों को हटा दिया जाएगा। वर्तमान मंत्रियों में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, मनसुख मंडाविया, पुरूषोत्तम रूपाला, दर्शनाबेन जरदोश, देवुसिंह चौहान और महेंद्र मुंजपारा हैं।